धनबाद :- सीआईएल की भारी भरकम मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद स्वस्थ्य सुविधा बदहाल है।अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, दवाओं की कमी तो आम बात है।कोयला कर्मियों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर निजी अस्पतालों से करार के पीछे कुछ और कहानी सुनाई पड़ता है। सीसीएल,बीसीसीएल,डब्ल्यूसीएल हो एमसीएल हर अनुषंगी इकाइयों ने स्थानीय स्तर पर मसलन धनबाद,रांची,नागपुर,भुवनेश्वर में स्थानीय अस्पतालों से टाई अप किया हुआ है।साधारण इलाज के लिए भी निजी अस्पतालों में रेफर का खेल धड़ल्ले से होता है।इलाज तो इलाज सिटी स्कैन,एमआरआई के लिए भी निजी जांच घरों में रेफर किया जाता है। धनबाद के जगजीवन स्थित केंद्रीय चिकित्सालय का कभी रुतबा हुआ करता था।आज की स्थिति कुछ और बयां करता है। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के आभाव ने कोल इंडिया के स्वस्थ्य सुविधाओं को बदहाल कर दिया है।2016 में एम्स दिल्ली के एक टीम ने कोल इंडिया के मेडिकल सिस्टम का अध्ययन कर एक रिपोर्ट दिया था।उक्त रिपोर्ट के मुताबिक कई एरिया और डिस्पेंसरियों को बंद कर कम संख्या में बेहतर अस्पताल बनाने का सुझाव दिया था।एम्स के अध्ययन टीम ने सभी अनुषंगी इकाइयों के दौरा कर रिपोर्ट तैयार किया था।रिपोर्ट में रेफर पर सवाल उठाया था।रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन टीम ने दवाओं एवं चिकित्सीय उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे।एम्स की वो रिपोर्ट कोल इंडिया के किसी तहखाने में गुम हो गया है।लोग बताते हैं कि अगर उस रिपोर्ट का अनुपालन हो जाता तो कोल कर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों के रहमों करम पर नहीं रहना पड़ता।उस रिपोर्ट की कॉपी सभी यूनियनों को भी दी गयी थी। एक जानकर कहते हैं कि सीआईएल अपना मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर किसी बड़े निजी अस्पताल को दे देना चाहिए या एम्स की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए।कम से कम कोयला कर्मचारियों को इलाज के लिए न दूर जाना होगा न परेशान होना पड़ेगा।एक दूसरे जानकर कहते हैं कि जैसे कोयले का उत्पादन आउट सोर्स कर दिया है वैसे ही स्वस्थ्य सुविधा को भी आउट सोर्स कर दे,इससे सीआईएल एवं इसके कर्मचारियों को लाभ होगा।
मौजूदा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर
कंपनी अस्पताल डिस्पेंसरी डॉक्टर बेड
*BCCL 11 68 146 743
*CCL 13 34 194 664
*ECL 09 99 153 600
*MCL 07 12 91 259
*NCL 03 10 94 228
*SECL 10 56 193 853
*WCL 10 35 132 645
*CMPDI — 02 03 ——-
*NEC 01 03 11 100
*CIL HQ —- 02 03 —-
TOTAL 64 321 1020 4092
@ अस्पताल की संख्या में सेंट्रल हॉस्पिटल, रीजनल और एरिया हॉस्पिटल भी जुड़े हैं। ये रिपोर्ट कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों को CIL प्रबंधन ने दिया है



