रांची : आज लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीइएसबी) देश के महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन का आज करेगा। चेयरमैन पद की दौड़ में कुल ग्यारह(11) उमीदवार हैं।जिनमें सीआईएल के तीन एनएमडीसी से दो एवं रेलवे,आयकर आदि विभागों के बड़े अधिकारी शामिल हैं।चयन को लेकर चर्चाएं जोरो पर है।जानकर कहते हैं कि आयकर विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर आलोक सिंह, एनएमडीसी के विश्वनाथ सुरेश के नामों की भी चर्चा है।विश्वनाथ सुरेश के नाम पर चर्चा का प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि वर्तमान में केंद्र सरकार का फोकस क्रिटिकल मिनरल्स पर है।ऐसे में चयन में इनको वरीयता मिल सकता है।आज होने वाले साक्षात्कार का परिणाम आज शाम तक सार्वजनिक होने की संभावना है।
दावेदार :- मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे।





